वाराणसी में मुख्य सचिव और डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मुख्य सचिव और डीजीपी ने धाम परिसर का निरीक्षण कर एक-एक व्यवस्था की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मंडलीय अस्पताल में टीकाकरण स्थल का निरीक्षण कर वहां की जानकारी ली। उसके बाद देर शाम लखनऊ रवाना हो गए।
मंडलीय अस्पताल में बने कोरोना टीकाकरण केंद्र पर हर रोज कितने लोगों का टीकाकरण हो रहा है। कौन सी वैक्सीन लगाई जा रही है। रविवार को वाराणसी दौरे पर आए प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में बने टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर वहां बैठी स्टाफ नर्स से जब ये सवाल किए तो पहले तो वह चौकी बाद में उसने सवाल का जवाब दिया।
बैठक करते मुख्य सचिव और डीजीपी समेत अन्य अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्य सचिव ने टीकाकरण की धीमी गति में तेजी लाने का एसआईसी को निर्देश देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने को कहा। कहा कि हर रविवार को विशेष अभियान चलाकर टीकाकरण की गति को बढ़ाने की जरूरत है।
विशेषकर 15 से 18 साल तक के किशोरों का टीकाकरण जल्द से जल्द किया जाय। मुख्य सचिव ने कहा कि रोगी हित में नियमानुसार अच्छी सेवाएं प्रदान की जाए। इस दौरान अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शशिकांत उपाध्याय, प्रमुख अधीक्षक डॉ. प्रसन्न कुमार आदि मौजूद रहे।