वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र के कानूडीह स्थित पुराने पोखरे में रविवार सुबह बोरे में नवजात का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक शव देखने के दौरान संभावना जताई गई कि दो दिन पहले फेंका गया।
गांव के कुछ युवक पोखरे में मछली पकड़ने के लिए जाल डाल रहे थे कि एक बोरे में नग्न अवस्था में नवजात का शव देख सन्न रह गए। युवकों की सूचना पर जुटे ग्रामीणों में किसी ने शिवपुर थाने की पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार किसी ने लोक लाज के भय से नवजात को यहां फेंक दिया, शव देखने से मालूम चला कि दो दिन पहले ही फेंका गया था।
कार्यदायी संस्था का साढ़े पांच लाख मूल्य का सामान जबरन हड़प लेने और जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस ने कोईराजपुर निवासी रिटायर्ड डीएसपी सहित परिवार के तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया है।
सड़क निर्माण कार्यदायी संस्था के प्रबंधक एमसी सुरेश ने कोर्ट में आवेदन देकर आरोप लगाया कि कोईराजपुर निवासी रमेश सिंह ने कंपनी का फर्नीचर, जनरेटर आदि सामानों पर जबरन कब्जा कर लिया है। रमेश सिंह के मकान में कंपनी का कार्यालय था।
आरोप लगाया कि जब कंपनी ने इनके मकान से कार्यालय बदला तो रमेश सिंह और घर की अन्य दो महिलाओं ने साढ़े पांच लाख मूल्य के सामान पर कब्जा जमा लिया। पुलिस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर बड़ागांव थाने में शनिवार को मुकदमा दर्ज हुआ।