फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 तस्वीरों में PM मोदी की पूरी कहानी: चाय बेचने वाले बालक से लेकर पीएम बनने तक का सफर, CM ने किया उद्घाटन

Fri, 11 Nov 2022 11:24 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 8
प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवन यात्रा कैनवास पर जीवंत हो उठी। गुजरात से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व नेता बनने तक के सफर को खूबसूरती से उकेरा गया है। कन्वेंशन सेंटर में सजाए गए 55 चित्रों में पीएम के जीवन से संबंधित 12, मन की बात से जुड़ी 32 तस्वीरें और 11 स्केच मन की बात पुस्तक से शामिल की गई हैं।  सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का शुक्रवार को उद्घाटन किया।

उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और उसके बाद प्रदर्शनी को जनसामान्य के लिए खोल दिया गया और यह प्रतिदिन जनसामान्य के लिए खुली रहेगी। पीएम की जीवन यात्रा पर बनी तस्वीरों में  जीएसटी, विमुद्रीकरण और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे प्रमुख नीतिगत फैसलों को भी जगह दी गई है। 
विज्ञापन

2 of 8
रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पर प्रधानमंत्री पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
इन चित्रों में नरेंद्र मोदी के सामने आने वाली चुनौतियों और उनकी उपलब्धियों को भी बखूबी दर्शाया गया है।  पेंटर अकबर खान द्वारा बनाई गईं आयल और एक्रीलिक रंगों से बनी इन पेंटिंग में गुजरात के एक छोटे से शहर में चाय बेचने वाले एक युवा लड़के से लेकर दुनिया के सबसे बडे़ लोकतंत्र के प्रधानमंत्री बनने की साहसी यात्रा के दस्तावेज हैं। 
विज्ञापन

3 of 8
रुद्राक्ष में सजे 55 चित्रों में झलकी प्रधानमंत्री मोदी की संपूर्ण जीवन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
 इन पेंटिंग में संकल्प से सिद्धि, काले धन को न करो, नशीली दवाओं से सावधान रहेें, हमारे किसानों को बचाओ, पानी एक आशीर्वाद है, खादी, लक्ष्य, मेरा भारत, स्वच्छ भारत, जीवन का आदर करो, मुद्रा योजना, राष्ट्रीय एकता और मदद करने वाले हाथ जैसी उत्कृष्ट रचनाएं हैं। सभी तस्वीरें खूबसूरत ही नहीं बल्कि एक संदेश भी दे रही हैं।

4 of 8
चित्रों में झलकी प्रधानमंत्री मोदी की संपूर्ण जीवन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनी के उद्घाटन के बाद स्कूली बच्चे और पार्टी के कार्यकर्ताओं की भीड़ लग गई। तस्वीरों के साथ सेल्फी लेने और फोटो खिंचवाने की होड़ सी लगी रही। स्कूली बच्चों ने सभी तस्वीरों को देखा और पीएम की जीवनयात्रा से रूबरू हुए। 
विज्ञापन

5 of 8
चित्रों में झलकी प्रधानमंत्री मोदी की संपूर्ण जीवन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यह प्रदर्शनी सात दिन चलेगी।  भाजपा के नेताओं ने अपील की है कि काशी के बुद्धिजीवी और युवा रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर आएं। अपने सांसद और देश के प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा पर आधारित पेंटिंग्स को सभी लोग देखें।
 
विज्ञापन

6 of 8
चित्रों में झलकी प्रधानमंत्री मोदी की संपूर्ण जीवन यात्रा - फोटो : अमर उजाला
गुजरात से लेकर विश्वनेता बनने की जीवन यात्रा हुई कैनवास पर जीवंत।
विज्ञापन

7 of 8
पीएम मोदी की पेंटिंग देखते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री मोदी की इस पेंटिंग में यह दिखाया गया है कि पीएम कभी भी दुनिया के ताकतवर देशों के दबाव में नहीं आए। उन्होंने भारत के लिए हमेशा  मजबूत फैसले लिए।
विज्ञापन

8 of 8
पीएम मोदी की पेंटिंग - फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेता ने कहा कि पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्देश्य पीएम के उनके अभूतपूर्व कार्यों को जन जन तक पहुंचाना है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें