फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 'मुख्यमंत्री आए लेकिन नहीं की बुनकरों से बात', बिजली के फ्लैट रेट की मांग को लेकर प्रदर्शन 

Mon, 02 Nov 2020 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बुनकरों का विरोध-प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में सैकड़ों बुनकरों ने फ्लैट रेट पर बिजली की मांग को लेकर सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। कुंडरिया, जंसा, महमदपुर, नई बस्ती, जलालपुर, बेनीपुर गांव से आए सैकड़ों बुनकरों ने कुंडरिया गांव में इकट्ठे होकर जनसभा की।

विज्ञापन

जनसभा में बुनकरों ने बढ़े बिजली दाम के विरोध में नारे लगाए। आक्रोशित बुनकरों ने कहा कि दो दिन पहले मुख्यमंत्री बनारस के दौरे पर आए थे, हम भुखमरी के कगार पर खड़े बुनकरों को उनसे बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन मुख्यमंत्री ने बुनकरों को काफी निराश किया है।


उनका कहना है कि कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी से पैदा हुए आर्थिक संकट के कारण बुनकर पहले ही भुखमरी में जी रहे हैं। अब हमारे सामने पेट पालने के लिए घर के जरूरी सामान और पावरलूम को कबाड़ के भाव बेचने जैसी नौबत आ गई है। ऐसे में बढ़ी हुई बिजली की दरें बुनकर समाज की आर्थिक स्थिति और बदहाल कर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके खिलाफ पिछले तीन सप्ताह से बुनकर मुर्री बंद कर हड़ताल कर रहे हैं। इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने न तो बुनकरों से कोई संवाद किया और न ही उनके समस्याओं पर एक शब्द बोला। इससे लाखों बुनकरों में घोर निराशा है। महामारी की मार झेल रहे बुनकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें