Varanasi News: लोक आस्था के महापर्व की मान्यता ऐसी है कि वाराणसी में एक पति ने अपनी पत्नी के लिए घर में ही सरोवर बना दिया। प्रत्येक वर्ष यहां पूरा गांव जुटता है और पूजा में शामिल होता है।
Chhath Puja 2025: राजातालाब क्षेत्र के गांगपुर काशीपुर में एक परिवार से छठ पूजा की शुरुआत हुई तो धीरे-धीरे यह पूजा गांव के बहुत से लोग करने लगे। गांव की अमृता सिंह ने अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना की और जब उनके मंशा पूरी हुई तो उन्होंने यह पूजा प्रारंभ किया।
विज्ञापन
अमृता पहले पास के गांव के सरोवर पर पूजा करने जाती थी। बाद में घर वालों की श्रद्धा और आस्था बढ़ी तो उनके पति संजीव सिंह ने घर के पास ही सरोवर बनवा दिया। तीन बिस्वा में यह छोटा तालाब खोदा गया। जिसमें साल भर पानी रहता है।
इनका परिवार और गांव के आसपास के लोग इसी अमृत सरोवर पर छठ पूजा करते हैं और सूर्य को अर्घ्य भी देते हैं। अब उनके इस सरोवर पर रिश्तेदार भी पूजा के दिन आते हैं। अमृता बताती हैं कि छठ पूजा की करने पर उनकी गोदी भरी और उनकी बेटी रिचा तथा बेटे सुख पूर्वक रह रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
संजीव सिंह बताते हैं कि परिवार वालों की आस्था के चलते लाखों रुपये लगाकर सरोवर का सुंदरीकरण करा दिया गया है। बारिश का पानी तालाब में संचित होता है, जिससे जलस्तर भी अच्छा रहता है। तरह-तरह के पक्षी भी यहां पर पानी पीने आते हैं। कहा कि ऐसा करने से घर की शोभा भी बढ़ गई है।