Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में दूधवाले की हत्या की सूचना पाकर माैके पर मुबारकपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेकर शव को कब्जे में ले लिया गया। परिजनों में कोहराम मच गया था।
UP Crime News: आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने दूध बेचने जा रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पियरोपुर गांव निवासी पतिराज यादव उर्फ टिल्ठू (52) दूध बेचने का काम करते थे। सोमवार को वह रोज की तरह दूध लेकर गांवों में बेचने जा रहे थे। करीब 11.20 बजे जब वह मंझरिया गांव के पास पहुंचे, तभी बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
गोली लगने से पतिराज यादव लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची मुबारकपुर थाने की पुलिस व आलाधिकारी जांच में जुट गए। घटना की खबर लगते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है।