फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में शेफ संजीव कपूर: पहलवान लस्सी की दुकान पर बनारसी अंदाज में किया गया स्वागत, सीखा बनाने का तरीका

Fri, 29 Apr 2022 01:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

देश के जानेमाने शेफ संजीव कपूर ने बनारसी लस्सी का स्वाद चखा और इसके स्वाद के दीवाने हो गए। संजीव ने लस्सी के दुकानदार से लस्सी बनाने का खास तरीका भी जाना। 
विज्ञापन
लस्सी की दुकान पर शेफ संजीव कपूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के जानेमाने शेफ संजीव कपूर ने बनारसी लस्सी का स्वाद चखा और इसके स्वाद के दीवाने हो गए। संजीव ने लस्सी के दुकानदार से लस्सी बनाने का खास तरीका भी जाना। इसके साथ ही लस्सी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल होने वाले सामान के बारे में भी जानकारी ली। संजीव कपूर पिछले तीन दिन से बनारस भ्रमण पर हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को संजीव कपूर लंका स्थित पहलवान लस्सी की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने वहां पर पहले लस्सी पी और फिर लस्सी बनाने के तरीके की जानकारी भी साझा की। दुकान पर पहुंचने पर पहलवान मनोज यादव ने गमछा पहनाकर स्वागत किया। शेफ संजीव कपूर ने कहा कि पहलवान लस्सी का बहुत नाम सुना था। इसके पहले संजीव कपूर संकटमोचन मंदिर भी पहुंचे थे और मंदिर में मालपुआ बनाने की रेसिपी के बारे में जानकारी ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें