फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा आज, तैयारियों में जुटे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रमजान के आखिरी शुक्रवार को मस्जिदों में अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसके लिए देर शाम तक मस्जिदों में तैयारियां की जाती रहीं। अलविदा की नमाज के लिए बड़ों से लेकर बच्चों तक में उत्साह रहा। वहीं, नमाज के दौरान लाउडस्पीकर पर दिए गए प्रशासन के निर्देशों पर भी अमल किया जाएगा।
विज्ञापन

नमाज को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों बजरडीहा, मदनपुरा, शिवाला, रेवड़ी तालाब, सरैयां, पीलीकोठी, बड़ी बाजार, लल्लापुरा में खासा उत्साह देखा गया। यहां दुकानों पर नमाज के लिए कोई टोपी खरीदता रहा तो कोई लुंगी और कुर्ता पाजामा। जामा मस्जिद नदेसर, वरुणापुल, बीच वाली मस्जिद कचहरी, मस्जिद दायम खां पुलिस लाइन चौराहा, मस्जिद वरुणापुल, मस्जिद नवाब टोंक गिलट बाजार, मस्जिद हकाक टोला, मस्जिद उस्मानियां, नई सड़क की मस्जिद लंगड़े हाफिज, खजूर वाली मस्जिद समेत शहरभर की तमाम मस्जिदों में शुक्रवार को होने वाली अलविदा की नमाज की तैयारियां होती रहीं। यहां वजू के लिए पानी का इंतजाम, चटाईयां, दरी, चांदनी आदि का इंतजाम होता रहा। नमाज के दौरान धूप से बचने के लिए तिरपाल आदि का इंतजाम भी किया गया। लाउडस्पीकर पर खासा ध्यान रखा गया ताकि इसकी आवाज मस्जिद के बाहर तक न जा सके।
खानकाह इमदादिया गिलट बाजार के सज्जादानशीन मौलाना अहमद नस्र, मस्जिद उस्मानियां के इमामे जुमा मुफ्ती हारून रशीद नक्शबंदी और हकाकटोला मस्जिद के इमामे जुमा मौलाना उजैर ने बताया कि रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज हर मस्जिदों में तयशुदा समय पर अदा की जाती है। इसके लिए सभी मस्जिदो में तैयारियां कर ली गई हैं। लाउडस्पीकर को लेकर खास ध्यान रखा जाएगा। प्रशासन के दिए गए निर्देशों को हर हाल मेें माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें