फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक प्रकरण के बाद केंद्रों पर व्यवस्था में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान पेपर लीक की घटना के बाद से अब शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। आगे की परीक्षाओं में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसको लेकर अब केंद्रों पर पेपर रखने, उसके पैकेट को खोलने सहित अन्य व्यवस्थाओं में बदलाव करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिस कमरे में पेपर के पैकेट रखे जाएंगे, वहां आने जाने वाले सभी लोगों का नाम, पदनाम, समय दर्ज करने के साथ ही उनका हस्ताक्षर भी कराया जाएगा। हर दिन परीक्षा के दौरान पेपर बांटे जाने से पहले केंद्राध्यक्ष, सेक्टर मजिस्ट्रेट और बाहरी परीक्षक मौजूद रहेंगे। इसके अलावा सीसी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। साथ ही संबंधित विषय की परीक्षा के दिन पेपर का पैकेट खोलने का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखना होगा। पिछले महीने 24 मार्च से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा में चार दिन पहले बलिया में अंग्रेजी का पेपर आउट होने के बाद अब शिक्षा विभाग के साथ ही जिला प्रशासन की टीम भी निगरानी कर रही है। बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन की टीम के केंद्रों के निरीक्षण के बाद परीक्षा केंद्रों पर कई तरह की व्यवस्था में बदलाव भी किया जा रहा है।
वर्जन
केंद्राध्यक्षों को पेपर के पैकेट खोले जाने के लिए पहले की तुलना में अधिक सतर्कता बरतने को कहा गया है। पेपर वाली अलमारी को अलग कमरे में रखने की व्यवस्था करने को भी कहा गया है। - डॉ. विनोद कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें