दर्शना सिंह ने मंगलवार को 30 मिनट तक राज्यसभा का संचालन किया। इसको लेकर जनपद में हर्ष है। मूल रूप से चंदौली के बरहनी विकासखंड के चखनियां की निवासी राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को 4 से 22 दिसंबर तक चल रहे राज्यसभा सदन में उपसभापति पैनल के सदस्य के रूप में कार्य करने के अवसर मिला है।
राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को उच्च सदन राज्यसभा के उपसभापति पैनल का सदस्य नामित किया गया है। चंदौली के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब यहां की किसी जनप्रतिनिधि को सदन चलाने की जिम्मेदारी मिली।
विज्ञापन
दर्शना सिंह ने मंगलवार को 30 मिनट तक राज्यसभा का संचालन किया। इसको लेकर जनपद में हर्ष है। मूल रूप से चंदौली के बरहनी विकासखंड के चखनियां की निवासी राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह को 4 से 22 दिसंबर तक चल रहे राज्यसभा सदन में उपसभापति पैनल के सदस्य के रूप में कार्य करने के अवसर मिला है।
यह नियुक्ति सभापति, उपसभापति एवं महासचिव राज्यसभा द्वारा दी गई है। ऐसा चंदौली के इतिहास में पहली बार हुआ है जब सदन को सुचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी एक सदस्य के रूप में चंदौली की बेटी दर्शना सिंह को दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने मंगलवार को 30 मिनट तक सदन का संचालन किया। दर्शना सिंह ने बताया कि पार्टी जो भी जिम्मेदारी उन्हें देती है, उसका ईमानदारी से निर्वहन करने की कोशिश करती हैं। उन्होंने जिम्मेदारी के लिए सभापति, उपसभापति और महासचिव के साथ राज्यसभा का आभार व्यक्त किया।