फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए चौकी घेरी

Sat, 18 Mar 2017 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शुक्रवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। गिलट बाजार पुलिस चौकी का घेराव करने के साथ ही कचहरी-बाबतपुर मार्ग जाम कर दिया। वे विवेचक पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगा रहे थे। सीओ कैंट ने विवेचक बदलने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया। इस दौरान सड़क पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।  
विज्ञापन

शिवपुर थाना के कादीपुर निवासी मंगल प्रसाद मौर्या के बेटे विशाल मौर्या को 30 नवंबर की रात दीनदयाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घर वालों को सूचना मिली थी कि विशाल को दुर्घटना में गंभीर चोट आई है। गंभीर स्थिति के चलते विशाल को बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। विशाल को 10 मार्च को होश आया तो उसने बताया कि वह सड़क दुर्घटना में घायल नहीं हुआ था बल्कि पड़ोसी ऋषभ श्रीवास्तव उर्फ रिक्की, रजनीश और उनके मित्रों ने लाठी और रॉड से उसकी पिटाई की थी। मरा समझकर पांडेयपुर में फेंक दिया था। इस पर विशाल के परिवारीजनों ने आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।   शिवपुर इंस्पेक्टर ने इसकी जांच चौकी प्रभारी माखन सिंह को सौंपी। घेराव कर रहे लोगों का आरोप था कि माखन सिंह ने आरोपियों से मिलीभगत कर ली है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। सीआे कैंट राजकुमार यादव ने बताया कि लोगों की शिकायत पर दरोगा माखन सिंह को हटाकर विवेचना चांदमारी चौकी प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्र को सौंप दी गई है। निष्पक्ष जांच होगी और उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें