सेंट्रल बार के उपाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
- फोटो : फाइल
सेंट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह से एक लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी दी गई है। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर वाराणसी के कैंट थाने में शुक्रवार रात मुकदमा दर्ज किया गया। पीड़ित अधिवक्ता का आरोप है कि वरुणा इन्क्लेव सिकरौल निवासी अमित सिंह टाटा ने पिछले दिनों बार में हुए हड़ताल में अपने ऊपर हुई कार्रवाई को रोकने का दबाव बनाया।
ऐसा करने से मना किया तो अमित सिंह ने बृहस्पतिवार की रात फोन पर जान से मारने की धमकी दी और एक लाख रुपये की मांग की। उपाध्यक्ष राजा ज्योति ने पुलिस आयुक्त को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि अमित सिंह का नाम चौकाघाट क्षेत्र में हुए दोहरे हत्याकांड में भी सामने आया था।
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश के आदेश पर कैंट थाने में अमित सिंह टाटा के खिलाफ रंगदारी सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
पढ़ेंः वृद्धा की हत्या में पिता और दो बेटों को आजीवन कारावास, दो आरोपियों का मामला बाल न्यायालय में