फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Airport: एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आया कब्रिस्तान, मौके पर पहुंचीं एसडीएम

Mon, 19 Jan 2026 11:43 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में कब्रिस्तान आने से इसकी साफ- सफाई को लेकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। जानकारी होने पर पिंडरा एसडीएम प्रतिभा मिश्रा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत कर मुआयना किया। 
विज्ञापन
मुख्य टर्मिनल भवन की डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण कार्य के तहत मंगारी गांव स्थित एक पुराने कब्रिस्तान में दो दिन पूर्व कराए गए सफाई कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। रविवार को पिंडरा एसडीएम प्रतिभा मिश्रा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से बातचीत कर मुआयना किया।

विज्ञापन


कब्रिस्तान की सफाई कराए जाने से नाराज मंगारी गांव एवं नैपुरा क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह कब्रिस्तान एयरपोर्ट निर्माण से भी पहले से मौजूद है और लगभग 100 परिवारों द्वारा लंबे समय से उपयोग में लाया जा रहा है। 

बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के कब्रिस्तान की भूमि पर किसी भी प्रकार का कार्य करना गलत है और यह उनके पूर्वजों की भावनाओं के साथ अन्याय है। सूचना मिलने पर फूलपुर थाने की पुलिस टीम, पिंडरा की एसडीएम प्रतिभा मिश्रा तथा लेखपाल शैलेश कुमार मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; अच्छी खबर: काशी में जल परिवहन को मिलेगा बढ़ावा, 830 करोड़ की योजनाओं की मिली सौगात
विज्ञापन


अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच का आश्वासन दिया। झाड़-झंखाड़ की साफ-सफाई के दौरान कार्य रोके जाने की सूचना पर एसडीएम मौके पर वार्ता के लिए पहुंचीं और भूमि का मुआयना किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जहां सफाई कार्य हो रहा है, वहां कोई कब्र नहीं है और विभागीय अभिलेखों में वह भूमि भीटा के रूप में दर्ज है।  

अधिकारी बोलीं
फिलहाल वहां कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है और संबंधित लोगों को पहले ही सूचना दी गई थी। 
-प्रतिभा मिश्रा, एसडीएम पिंडरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें