फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता
दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी यह प्रतियोगिता। माताएं अपने बच्चों को पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह तैयार करके उनकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकती हैं। टॉप-10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।
चित्रकला प्रतियोगिता : तस्वीर आजादी की
यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से 10 के बच्चों के लिए होगी। सभी बच्चे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्राइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर और ई-मेल पता स्पष्ट लिखा होना चाहिए। प्रत्येक कक्षा के तीन विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
लेखन प्रतियोगिता : देश के नाम पैगाम
यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में होगी। पहली कैटेगरी में 17 से 22 साल तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी कैटेगरी में 23 वर्ष और इससे ऊपर के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
पंजीकरण तथा अपनी प्रविष्टि mtp.amarujala.com पर अपलोड करने की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2020 है। विजेताओं के नाम 20 अगस्त को समाचार पत्र तथा mtp.amarujala.com पर घोषित किया जाएगा। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार दिए जाएंगे।
कवि अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। जरा याद करो कुर्बानी नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त की शाम को सात बजे से होगा। इसमें देश के चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। इसमे जानेमाने कवि अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार भी शामिल होंगे। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
ठहरें 52 सेकंड, सपरिवार करें राष्ट्रगान
15 अगस्त को सुबह ठीक 10 बजे अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकंड दें और साथ मिलकर सुर मिलाएं। राष्ट्रगान गाएं। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए ‘कार्यक्रम के समर्थन में’ पर जाकर शपथ भी लें।