फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेनोें में भी लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

Fri, 05 Feb 2016 01:56 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यात्री सुरक्षा के लिए अब ट्रेनों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा वाराणसी जंक्शन सहित प्रदेश के चार बड़े स्टेशनों पर एकीकृत सुरक्षा-व्यवस्था लागू होगी।
विज्ञापन

इसके तहत कैंट रेलवे स्टेशन के साथ लखनऊ, फैजाबाद और इलाहाबाद स्टेशनों की सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम होंगे। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को कैंट रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के बाद आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त संजय किशोर ने पत्रकारों को ये जानकारी दीं।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सिक्योरिटी ऑडिट करके यह पता करने का प्रयास किया जाएगा कि किन-किन संसाधनों की आवश्यकता है।
उन्होंने बताया कि स्टेशन की हर जरूरत चाहे मशीन हो, मैन पॉवर हो या डॉग स्क्वॉड की जरूरत को पूरा किया जाएगा। स्टेशन को सुरक्षित बनाने के लिए उन प्रवेश व निकास द्वारों को बंद किया जाएगा जिनका उपयोग नही हो रहा है।
विज्ञापन

 बताया कि  स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को तीन हिस्सों ए प्लस, ए-1 और ए की श्रेणी में बांटा जाएगा। कहा कि रेलवे स्टेशन के यार्ड में वॉच टॉवर लगाए जाएंगे जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
बाद में उन्होंने कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्मों, सर्कुलेटिंग एरिया, पॉर्किं ग आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक सुरक्षा आयुक्त सुकुमार पाल, इंस्पेक्टर सतीश के अर्जुन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें