केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं, 10वीं की टर्म 2 की 26 अप्रैल से होने वाली परीक्षा में 40 हजार छात्र-छात्रा शामिल होंगे। 50 केंद्रों पर सुबह 10.30 बजे 12.30 बजे तक होने वाली परीक्षा व्यवस्था की बोर्ड की ओर से ऑनलाइन मानीटरिंग कराई जाएगी। नकल विहीन परीक्षा के लिए उड़ाका दल का भी गठन किया गया है।
सीबीएसई की सिटी कोआर्डिनेटर गुरमीत कौर ने बताया कि परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। सीबीएसई की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार परीक्षा कराई जाएगी। कैमरे की नजर में होने वाली परीक्षा की सीबीएसई की ओर से भी ऑनलाइन मॉनीटरिंग की जाएगी।
परीक्षा संबंधी वेबिनार आज
परीक्षा के लिए सोमवार को वेबिनार आयोजित किया जाएगा। सीबीएसई नई दिल्ली की ओर से परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज वेबिनार में परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारियां देंगे। यू टयूब के माध्यम से परीक्षा केंद्रों से जुड़े लोगों के अलावा अन्य लोग भी इसमें जुड़ सकते हैं।
परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
- परीक्षा केंद्र पर एक कमरे में केवल 18 परीक्षार्थी ही बैठेंगे।
- सभी छात्रों को स्कूल ड्रेस में ही परीक्षा केंद्र पर आना होगा।
- स्कूल का आईडीकार्ड और आधार कार्ड भी रखना होगा।
- सभी परीक्षार्थियों को 9.30 बजे तक केंद्र पर पहुंचना जरूरी है।