फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE की हेल्पलाइन पर छात्रों ने की सबसे ज्यादा इस बात की शिकायत

Thu, 01 Mar 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
‘मेमोरी लॉस’ की दिक्कत झेल रहे परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सीबीएसई की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू हो रही हैं और इस वक्त बच्चे पूरे जी जान से बोर्ड की तैयारियों में जुटे हैं। पढ़ाई का दबाव और परीक्षा का तनाव उन पर साफ देखा जा सकता है। ये तनाव ही है कि कई बच्चों को लग रहा है कि उन्होंने जो कुछ याद किया है वो भूल रहे हैं।
विज्ञापन


 ‘पढ़ने के बाद यूं लग रहा सब भूल जा रहे’, ‘सुबह पढ़ाई के बाद शाम को रिवीजन करने के दौरान आधी से ज्यादा चीजें भूली रहती हैं’, ‘पढ़ने पर लगता है सब याद है लेकिन जब उसे लिखने बैठता हूं तब कुछ याद ही नहीं आता’। सीबीएसई परीक्षा की तैयारी कर रहे कई परीक्षार्थियों का यही हाल है।

अपने स्कूल टीचर, काउंसलर के साथ परीक्षार्थियों ने सर्वाधिक ऐसी ही समस्याएं साझा की हैं। ज्यादातर परीक्षार्थी जो याद किया है उसे भूलने की समस्या से ही गुजर रहे हैं। फरवरी में सीबीएसई ने भी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन और टोल फ्री नंबर (1800118004) जारी किया था। एक फरवरी से प्रभावी सीबीएसई के इन हेल्पलाइन माध्यमों के जरिये भी ज्यादातर परीक्षार्थियों ने ऐसी की परेशानियां साझा की हैं।
विज्ञापन


अब तक करीब साढ़े पांच हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने हेल्पलाइन के जरिये संपर्क किया है और समाधान मांगे हैं। इसमें भी उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक कॉल की गई है।

मनोचिकित्सक प्रो. संजय गुप्ता ने बताया कि बच्चा अगर तनाव लेगा तो उसकी तैयारी पर असर पड़ सकता है। परीक्षा का डर मन में नहीं होना चाहिए। सकारात्मक माहौल में पढ़ाई करेंगे तो इस समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। इसमें अभिभावकों को उनका पूरा सहयोग करना चाहिए। इस वक्त नया कुछ नहीं सिर्फ पढ़े हुए का रिवीजन जरूरी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें