फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव नतीजों से बदलेगी पूर्वोतर की राजनीति: किरेन रिजिजू

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को यहां कहा कि त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय में भाजपा की स्थिति मजबूत है। इस बार चुनाव नतीजों से पूर्वोत्तर की राजनीति बदलेगी। दावा किया कि तीनों राज्यों में साथियों से तालमेल कर भाजपा सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री यहां सारनाथ स्थित केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान में आयोजित अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर के तीनों राज्यों में उन्होंने खुद प्रचार किया। बहुत ही लोकतांत्रिक तरीके से वहां चुनाव संपन्न हुआ। वहां उग्रवाद और अन्य विभिन्न कारणों से दिक्कतें रही हैं। पूर्व की केंद्र सरकारों के उदासीन रवैए के चलते भी पूर्वोत्तर का अपेक्षित विकास नहीं हो पाया लेकिन अब पूर्वोत्तर का माहौल बदलने वाला है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश बदल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें