मनस्वी श्रीवास्तव को मिठाई खिलाते पिता मुकेश श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। प्रयागराज रीजन के टॉपरों की सूची में भी वाराणसी का दबदबा है। 10वीं में ही सनबीम वरुणा के देवांश गुप्ता को 98.2 फीसदी अंक मिले हैं। प्रयागराज रीजन कार्यालय से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक 10वीं में लड़कों की अपेक्षा 3.5 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।
सनबीम इंग्लिश स्कूल, भगवानपुर वाराणसी की मनस्वी श्रीवास्तव ने दसवीं में 95.4% अंक हासिल करके अपने परिवार का नाम रौशन किया है। मनस्वी के माता-पिता ने कहा कि उनकी बेटी बहुत मेहनत करती है और ये उसी का परिणाम है। रिजल्ट आते ही मनस्वी के घर-परिवार में खुशी कि लहर दौड़ उठी और परिजन मिटाई लेकर बधाई देने पहुंचे। मनस्वी ने बताया कि वो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती हैं। मनस्वी अपने पिता मुकेश श्रीवास्तव को अपना रोल मॉडल मानती हैं।
CBSE 10th Result
- फोटो : Self
बता दें कि 10वीं में 92.5 फीसदी लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। लड़के 89 फीसदी उत्तीर्ण हुए हैं। इसी तरह 12वीं में लड़कों की अपेक्षा 10 फीसदी ज्यादा बेटियां उत्तीर्ण हुई हैं। लड़के 72 फीसदी उत्तीर्ण हैं, जबकि लड़कियां 82 फीसदी उत्तीर्ण हुई हैं। सीबीएसई की ओर से 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च तक कराई गई और 12 की 15 फरवरी से पांच अप्रैल तक चली।