फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काशी में अगस्त से गंगा की लहरों पर चलेगा कैटामरैन क्रूज, संगीत के बीच घाटों की सुंदरता को निहार सकेंगे लोग

Tue, 10 Jun 2025 12:31 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: काशी आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी है। मानसून के बाद जलस्तर सामान्य होते ही यहां गंगा की लहरों पर कैटामरैन क्रूज चलेगा। इस पर 50 लोग आसानी से बैठ सकेंगे। 
विज्ञापन
क्रूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा की लहरों पर अगस्त से कैटामरैन क्रूज का संचालन अगस्त से शुरू होगा। इसके लिए तेजी से तैयारी की जा रही है। पर्यटन विभाग के ओर से इसेके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। फिलहाल गंगा का जलस्तर कम है, जिसके कारण इसे चलाने में समस्या आएगी। मानसून के बाद जलस्तर सामान्य होते ही इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इससे पहले इसे चलाने की तारीख अक्तूबर 2024 की निर्धारित थी, लेकिन टेंडर प्रक्रिया और तकनीकी समस्याओं के चलते इसके संचालन में देरी हुई। हाइड्रोजन और इलेक्ट्रिक से संचालित डबल इंजन के इस क्रूज में 50 पर्यटक आसानी से बैठ सकेंगे। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गंगा में यह पांचवां क्रूज होगा।

गंगा की लहरों पर संगीत के बीच कैटामरैन से सैलानी घाटों की सुंदरता को निहार सकेंगे। इस दौरान सैलानियों को डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड पर घाटों के इतिहास और उसकी महिमा को बताया जाएगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonbhadra News: तीन माह तक किशोरी से दुष्कर्म करता रहा रिश्ते का फूफा, तबीयत बिगड़ने पर घरवालों को हुई जानकारी

पहले इसका संचालन नमो घाट से रविदास घाट तक किया जाएगा। सफल होने पर इसे कैथी स्थित मार्कंडेय धाम और चुनार तक चलाया जा सकता है। इसकी पूरी रूपरेखा पहले से ही तैयार कर ली गई है। इलेक्ट्रिक से चलने वाला यह क्रूज नमो घाट पर चार्ज होगा। अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण के मुताबिक, यह क्रूज पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल है। इससे पहले महाकुंभ में चलाकर इसका ट्रायल किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Sonam Raghuvanshi: मेघालय में खुलेगा राज, कैसे 1200 किमी का सफर कर गाजीपुर तक पहुंची सोनम

पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत ने बताया कि गंगा की लहरों पर पहले से ही चार क्रूज संचालित हो रहे हैं। गंगा का जलस्तर कम होने से गंगा में कैटामरैन क्रूज का संचालन रुका हुआ था। अगस्त से जलस्तर सामान्य होने पर इसे शुरू किया जाएगा।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें