फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : मां-बेटी के साथ अश्लील हरकत का मामला, न्याय के लिए तीन दिन से लगा रही थाने का चक्कर

Sun, 16 Mar 2025 06:29 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अश्लील हरकत और छेड़खानी के मामले में मां बेटी तीन दिन से थाने का चक्कर लगा रही हैं। जानकारी के अनुसार पट्टीदारों पर आरोप है और इसे लेकर तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं की जा रही है लिहाजा न्याय की मांग कर रही हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पूर्व 14 मार्च की रात नशे में धुत दो पटीदारों ने घर में घुसकर मां-बेटी के साथ अश्लील हरकत व छेड़खानी करने का मामला प्रकाश में आया है। शुक्रवार की सुबह मां-बेटी मिर्जामुराद थाने पहुंच आरोपियों के खिलाफ  लिखित तहरीर दी।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिसिया कार्रवाई न होने से तीन दिन से मां-बेटी थाने के चक्कर लगा रही हैं मिर्जामुराद क्षेत्र के एक गांव निवासिनी भुक्तभोगी एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि बीते गुरुवार की रात अपने घर के अंदर बेटी के साथ घर में सोए थे कि इस दौरान नशे में धुत मेरे दो देवर जबरन घर में घुस मेरे साथ अश्लील हरकत करने लगे।

इस दौरान मेरी बेटी घर में मौजूद जब इसका विरोध किया तो उसके साथ भी छेड़खानी कर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले को लेकर न्याय के लिए मां बेटी 3 दिन से थाने का चक्कर लगा रही हैं। सोमवार को दोनों मां-बेटी पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल से मिल न्याय के लिए गुहार लगाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें