होली पर्व पर चोरों ने भी सारनाथ इलाके में दो बन्द मकान से लाख रुपये के आभूषण व नकदी ले गए। पीड़ितों ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया। बताया जाता है कि सारनाथ बड़वापुर उदयपुर के शिवकुमार 13 मार्च को अपने गांव आजमगढ़ गए थे।
बन्द मकान देख कर चोरों ने गेट का ताला तोड़ कर घुसे कमरे में रखी अलमारी तोड़ कर उसमें से मांगटीका,नथिया, झुमका,मंगलसूत्र, पेयजनी,सहित लाख रुपये के आभूषण नकदी ले गए। पड़ोसी की सूचना पर घर पहुचे तो कमरे में समान बिखरा था।
पीड़ित शिव कुमार की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया। इसी तरह लेदुपुर स्थित कृष्णा नगर कालोनी के अवधेश कुमार मिश्रा अपने गांव मरुई सिंधौरा गए। बन्द मकान देख कर चोरों ने घूस कर बक्से में रखा पांच हजार रुपया नकद व एक फोन ले गए। जब शनिबार को घर आया तो समान बिखरा था। पीड़ित की तहरीर पर सारनाथ पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया।