आरोप है कि नामांकन कक्ष की ओर घुसते ही चार से पांच की संख्या में कुछ युवक जो काला कोट पहने हुए थे, गाली गलौज की और धक्का मुक्की करने की कोशिश की। इस दौरान जय श्रीराम के नारे भी लगाए गए।
ओपी राजभर का आरोप है कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया गया। कैंट इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह के अनुसार अज्ञात लोगों पर अभद्रता मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो की जांच भी कराई जा रही है।