फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में नाविक के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार, गंगा में नाव डूबने से चार युवकों की मौत के मामले में कार्रवाई

Wed, 09 Dec 2020 09:24 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

वाराणसी के भदैनी घाट के सामने गंगा में नाव डूबने के कारण चार युवकों की मौत के मामले में नाविक के खिलाफ भेलूपुर थाने में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भदैनी निवासी नाविक मनोज कुमार साहनी को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन


उधर, भेलूपुर थाने की पुलिस को चारों युवकों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, चारों युवकों की मौत डूबने के कारण हुई है। चारों युवकों ने शराब इत्यादि का सेवन नहीं किया था। बीती छह दिसंबर की शाम रामनगर की ओर से गंगा की रेती से एक नाव में नाविक और 11 लोग सवार होकर भदैनी घाट आ रहे थे।

बीच गंगा में नाव डूबने के कारण चार युवकों की मौत हो गई थी। बाहर सुरक्षित निकाले गए युवकों और युवतियों के अनुसार, छोटी सी नाव में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठाने के कारण पानी भर गया और वह डूब गई। वहीं, नाविक मनोज साहनी का कहना था कि नशे में धुत एक युवक सेल्फी लेने के लिए बार-बार इधर-उधर जा रहा था। इसी वजह से असंतुलित होकर नाव पलट गई थी। 

भेलूपुर थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि किसी युवक के परिजन ने तहरीर नहीं दी है, इसलिए पुलिस की ओर से नाविक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

हादसे नहीं ली सीख, नावों के संचालन में अब भी लापरवाही
गंगा में नाव डूबने से चार युवकों की मौत के बाद भी न तो नगर निगम और पुलिस चेती और न ही किसी नाविक ने सीख ली है। बुधवार को भी गंगा में सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर नावें चलती रहीं। थानों की पुलिस के साथ ही जल पुलिसकर्मी भी कोई सतर्कता बरतते नहीं दिखे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें