फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: यूपी कॉलेज के पूर्व महामंत्री समेत चार पर मुकदमा, निर्माण कार्य रुकवाने और मारपीट का आरोप

Sun, 20 Feb 2022 12:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

यूपी कॉलेज परिसर स्थित पवेलियन में छात्रों के लिए वॉशरूम और चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है। आरोप है कि यूपी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री शिवम सिंह अपने साथियों संग पहुंचा और काम बंद करा दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की। 
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित यूपी कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य रुकवाने और मारपीट मामले में यूपी कॉलेज के पूर्व महामंत्री समेत चार आरोपियों के खिलाफ शिवपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। उदय प्रताप इंटर कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. डीके सिंह का आरोप है कि छात्रों ने विरोध करने पर प्रधानाचार्य संग हाथापाई तक की। 

विज्ञापन


यूपी कॉलेज के मुख्य नियंता डॉ. डीके सिंह के अनुसार कॉलेज परिसर स्थित पवेलियन में छात्रों के लिए वॉशरूम और चेंजिंग रूम बनाया जा रहा है। यूपी कॉलेज छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री शिवम सिंह अपने साथियों अनूप सिंह, ओम सिंह और हिमांशु सिंह के साथ प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह के आवास पर पहुंचे।

चारों ने कहा कि वॉशरूम और चेंजिंग रूम का काम हम लोग नहीं होने देंगे। कहा कि यह निर्माण कार्य ठेकेदार से लेकर हम लोगों को दे दिया जाए। इसके बाद सभी निर्माण कार्य स्थल पर पहुंचे और काम बंद करा दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

डीके सिंह का आरोप है कि निर्माण कार्य रुकवाने वाले छात्रों ने धमकाया कि आगे से उदय प्रताप इंटर कॉलेज और उदय प्रताप कॉलेज में जो भी निर्माण कार्य होगा वह हम लोग ही कराएंगे। अगर हम लोगों को काम नहीं मिलेगा तो निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। कहा कि छात्रों की धमकी से परिसर का माहौल खराब हो रहा है। इस संबंध में शिवपुर इंस्पेक्टर सधुवन राम गौतम ने बताया कि आरोपी छात्रों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें