बिजली विभाग ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। दालमंडी और सोना तालाब में चार लोगों के खिलाफ बिजली थाना भेलूपुर में एफआईआर दर्ज कराया गया। अभियान के दौरान लोड बढ़ाने की भी कार्रवाई की गई। 205 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। एक्सईएन षष्टम एके सिंह ने बताया कि सोना तालाब में दो घरों में चोरी पकड़ी गई। घरेलू को कामर्शियल कनेक्शन में बदला गया।
एक्सईएन तृतीय चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि हाई लॉस वाले आजाद नगर पार्क और दाल मंडी फीडर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। दो घरों में बिजली चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई। चार उपभोक्ताओं पर पेनाल्टी लगाई गई। 23 बकाएदारों से साढ़े तीन लाख की वसूली हुई।