फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरम चैंपियनशिप: काशी की अंजलि को पहला स्थान, कृष्ण दयाल और कामना ने भी मारी बाजी; खिलाड़ियों ने दिखाया जज्बा

Wed, 10 Jul 2024 01:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: चार दिनों तक हुए मुकाबले में 28 जनपदों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता समाप्ति के बाद महिला और पुरुष वर्ग के प्रथम आठ स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को ट्रॉफी मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। 
विज्ञापन
प्रतियोगिता में जीते हुए प्रतिभागी खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में आयोजित 28वीं उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर कैरम चैंपियनशिप 2024-25 के  पुरुष एकल वर्ग का एकल खिताब फेडरेशन कप विजेता, इंडिया नंबर दो खिलाड़ी लखनऊ के मोहम्मद आरिफ ने फाइनल में वाराणसी के उदीयमान खिलाड़ी कृष्ण दयाल यादव को तीन सेटों के मुकाबले में हरा कर अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


महिला वर्ग का खिताब अंजली केशरी ने वाराणसी की ही खिलाड़ी कामना गुप्ता को तीन सेटों में हुए कड़े मुकाबले में हराकर विजेता बनीं। महिला वर्ग में तीसरे स्थान पर रीतंभरा, चौथे पर सौम्या यादव, पांचवें पर ऋषिता केशरी, छठे पर आर्या यादव, सातवें पर दीपाली यादव तथा आठवें पर हरियाली सिंह रही।

पुरुष वर्ग में तीसरे स्थान पर फयाक जमाल मुरादाबाद, चौथे पर अरशदुलाह खान मुरादाबाद, पांचवें पर अली अब्बास अमरोहा, छठें पर अरशद अली खान लखनऊ, सातवें पर मोहम्मद साजिद मुजफ्फरनगर, आठवें पर मोहम्मद ताबिश प्रयागराज रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें