तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस आचार्य।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत जगतगुरु परमहंस आचार्य ने रविवार को वाराणसी में आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने टीएमसी को आतंकवाद से जोड़ते हुए आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद रोहिंग्या आतंकवादियों को छूट दी गई है।
उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रचार पर सवाल किया और कहा कि सरकार बनने के बाद अखिलेश भी ऐसा ही करेंगे। कहा कि जहां-जहां ममता बनर्जी प्रचार करने जाएंगी चुनाव के बाद वहां-वहां गंगा जल से पवित्र करवाएंगे।