फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर अस्पताल में मरीजों संग जांच का दायरा भी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
होमी भाभा कैंसर अस्पताल लहरतारा और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर कें द्र पर साल दर साल इलाज कराने वाले मरीजों का ग्राफ और जांच का दायरा भी बढ़ा है। 2020 की तुलना में 2021 यानी एक साल में 24 प्रतिशत से अधिक मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया और योजनाओं का लाभ भी लिया। शनिवार को लहरतारा स्थित कैंसर अस्पताल में निदेशक डॉ. सत्यजीत प्रधान ने प्रेसवार्ता में बताया कि मरीजों की सुविधाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी की जो योजना बनाई गई हैं, उस दिशा में लगातार प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के तीसरे स्थापना दिवस पर हुई प्रेसवार्ता में डॉ. प्रधान ने बताया कि कोरोना संक्रमण की चुनौतियों के बाद भी मरीजों का हर संभव बेहतर इलाज हुआ। आंकड़ों के अनुसार, 2020 की तुलना में 2021 में अस्पताल में नए मरीजों की संख्या 24 प्रतिशत जबकि सर्जरी में भी 81 प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा अस्पताल में रेडियो-थेरेपी एवं कीमो थेरेपी पाने वाले मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इसके साथ ही फुल फ्लेज्ड बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन की सुविधा, थर्मल एब्लेशन, सीएसआर के तहत मॉलिक्यूलर पैथोलॉजी लैब एवं थेरिप्युटिक ड्रग मॉनेटरिंग की सुविधा को शुरू करने के लिए करार किया गया। 2021 में जांच पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत सेवापुरी और चोलापुर में व्यापक स्तर पर कैंसर जांच अभियान चलाया जा रहा है।
शैक्षणिक कार्यक्रमों को शुरू करने की मिली अनुमति
निदेशक ने बताया कि अस्पताल में शैक्षणिक कार्यक्रमों को शुरू करने की अनुमति भी मिल गई है। इसमें नेशनल मेडिकल कमीशन की ओर से एमडी रेडिएशन ओंकोलॉजी में 4 सीट और एमसीएच सर्जिकल ओंकोलॉजी में 2 सीट की अनुमति दे दी गई है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल द्वारा भी अस्पताल में नर्सिंग ओंकोलॉजी में बेसिक डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू करने की अनुमति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा ग्राफ
2019 2020 2021
मरीज पंजीकरण 12291 14438 17894
सर्जरी 1270 2159 3906
कीमोथेरेपी 32716 42628 61438
रेडियोथेरेपी 1153 2079 2354
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें