फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से कैंसर का इलाज संभव

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचयू आयुर्वेद संकाय के शल्यतंत्र विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से कैंसर के इलाज पर चर्चा हुई। आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रो. केएन द्विवेदी ने कहा कि आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में भी कैंसर का इलाज संभव है। बहुत सी ऐसी औषधियां हैं, जिसमें कैंसर के खिलाफ लड़ने की क्षमता है।
विज्ञापन

शल्य तंत्र विभागाध्यक्ष प्रो. शिवजी गुप्ता के निर्देशन में आयोजित वेबिनार में आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. बीआर मित्तल ने इस तरह के वेबिनार को जन सामान्य के लिए उपयोगी बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. शिवजी गुप्ता ने मैगाटीफिकेशन पद्धति को भी कैंसर के इलाज में उपयोगी बताया। इस दौरान प्रो. लक्ष्मण सिंह, डॉ. शेखर, डॉ. सुमित सिंह वर्मा, डॉ. रश्मि गुप्ता, डॉ. नीतू, डॉ. रेखा, डॉ. अभिनव, डॉ. मृत्युंजय आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें