फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सस्ते आम का लालच देकर 18 किमी दूर बुलाया, बागीचे में किया दुष्कर्म; आरोपी के खिलाफ FIR

Wed, 19 Jun 2024 10:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Varanasi News: मामला बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र का है। दुष्कर्म के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकला। आरोपी ने महिला को सस्ते आम का लालच देकर बुलाया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक विवाहित को सस्ते आम की लालच में युवक 18 किमी दूर बैरिया क्षेत्र के एक बाग में ले गया। आरोप है कि युवक ने बगीचे में ले जाकर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


विवाहिता हल्दी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। 12 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आम दिलाने का वादा करके आरोपी उपाध्यायपुर निवासी अजीत कुमार यादव विवाहिता को सोमवार को बैरिया के एक बगीचे में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला जब मुक्त हुई तो 112 नंबर पर फोन करके पीआरवी वैन को बुलाया। आरोपी मौके पर अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर भाग निकला। पीड़ित महिला ने तहरीर में कहा कि मेरे मोबाइल पर फोन करके अजीत ने मुझे बुलाया। कहा कि यहां 12 रुपये किलो आम बिक रहा है।
विज्ञापन


मैं बैरिया के चिरैया मोड़ पहुंची। यहां से अजीत कुमार यादव ने अपनी मोटरसाइकिल से मुझे एक बगीचे में ले गया। बगीचे में बने कमरे में ले जाकर मुझसे दुष्कर्म किया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें