फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गंगा दशहरा पर डूबे किशोरी सहित पांच के शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। गंगा दशहरा के दिन स्नान करते समय शिवपुर घाट और दूसरे छोर बिहार की तरफ डूबे किशोरी सहित पांच लोगों के शव 24 घंटे बाद बरामद कर लिए गए। किशोरी के शव को जिला जिला मुख्यालय भेज दिया गया, जबकि बिहार प्रांत के चार युवकों के शव को आरा मुख्यालय भेज दिया गया। इस दौरान बलिया और बिहार के आरा जनपद के अधिकारी शिवपुर घाट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

गंगा दशहरा के दिन गंगा नदी में डूबी गोपालपुर निवासी कुमारी अंशु (16) के शव को एनडीआरएफ की टीम ने सुबह लगभग पांच बजे बरामद कर लिया। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद शव को नदी से निकाला गया। पंचनामा कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान तहसील बैरिया के एसडीएम न्यायिक एआर फारूकी, तहसीलदार बैरिया सुदर्शन कुमार, थानाध्यक्ष दोकटी मदन पटेल उपस्थित रहे।
शिवपुर घाट पर बिहार से आई एनडीआरएफ की टीम ने नदी में डूबे चारों युवकों के शव को नदी से बाहर निकाला। चारों युवकों के शव को परिजनों से पहचान कराई गई। पहचान के बाद चारों युवकों का पंचनामा कर बिहार पुलिस ने पोस्टमाॅर्टम के लिए जनपद मुख्यालय आरा भेज दिया। इस समय में जगदीशपुर अनुमंडल के एसडीएम संजीव कुमार, एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह थाना प्रभारी बहोरनपुर अभय कुमार सिंह उपस्थित रहे। बिहार सरकार के तरफ से शिवपुर घाट के उस पार डूबने से हुई चारों युवकों के परिजनों को चार- चार लाख रुपए देने की घोषणा बीते शाम करीब नौ बजे कर दी गई थी। -
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें