फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: पंचतत्व में विलीन हुईं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश की मां, पति शन्नू राजभर ने दी मुखाग्नि

Fri, 12 Apr 2024 03:42 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

Varanasi News: 85 वर्षीय जितना देवी की तबियत खराब होने पर उनका उपचार लखनऊ स्थित अस्तपाल में चल रहा था। इस बात की पुष्टि कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के छोटे बेटे और सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने की थी। 
विज्ञापन
जितना देवी की चिता के पास पक्के राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार को वाराणसी स्थित मणिकर्णिका घाट पर कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष की माता जितना देवी का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में किया जाएगा। वाराणसी के फत्तेपुर कटौना खौदा गांव से उनकी शवयात्रा निकली। मणिकर्णिका घाट पर ओमप्रकाश के समर्थकों का जमावड़ा बढ़ने लगा। उन्होंने अपनी मां के मुंह में गंगा जल डालकर पैर छुए।

विज्ञापन


सुभासपा कार्यकर्ता कंधे पर पीला गमछा लेकर पहुंचे थे। प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भी ओम प्रकाश राजभर की मां को गंगा जल पिलाया। इसके बाद जितना देवी का शव चिता पर रख दी गई। दाह संस्कार के अन्य विधियां पूरी की गईं।

मुखाग्नि जितना देवी के पति और ओम प्रकाश राजभर के पिता शन्नू राजभर उर्फ पक्के सरदार ने दी।

विज्ञापन


बता दें कि जितना देवी काफी दिनों से फेफड़ा संबंधी गंभीर बीमार से जूझ रही थीं। लखनऊ स्थित अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। जितना के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर लेकर परिजन वाराणसी स्थित फत्तेपुर कटौना खौदा पहुंचे थे। यहां उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन




सूब के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की माता जितना देवी के निधन पर शोक जताया और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की थी। ओमप्रकाश की माता के निःधन की सूचना मिलने से जिले में सुभासपा पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें