फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को जान से मारने की धमकी, फेसबुक पर की अभद्र टिप्पणी; साइबर सेल अलर्ट

Tue, 27 May 2025 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी के साथ धमकी दी गई है। इसको लेकर भाजपा जनों ने अपनी नाराजगी जताई। इसके साथ ही शिवपुर थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया है
विज्ञापन
मंत्री अनिल राजभर - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी गई है। साथ ही, उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। मामले में परमानंदपुर निवासी रवि सिंह राजपूत की तहरीर पर शिवपुर थाने में फेसबुक आईडी भूमिहार राहुल राय उर्फ बंटी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रवि सिंह राजपूत ने बताया कि फेसबुक आईडी भूमिहार राहुल राय उर्फ बंटी ने अपने प्रोफाइल डिटेल पर यूपी स्टेट वेयर हाउसिंग कापोर्रेशन लिमिटेड का असिस्टेंट लिखा है। उसने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है कि मोदी जी और योगी जी का मुंह देख रहे हैं। 
UP: हेड कांस्टेबल के नाम पर बनेगी सड़क, ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी के घर पहुंचे कैबिनेट मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल राजभर को ठिकाने लगा दिया जाएगा। इस पोस्ट पर अनिकेश सिंह भूमिहार और 23 अन्य लोगों के द्वारा तरह-तरह के कमेंट किए गए हैं। उधर, इस संबंध में शिवपुर थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें