वाराणसी। काशी दौरे पर पहुंचे प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को भोजूबीर स्थित राजर्षि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पहले यूपी कॉलेज के अध्यक्ष सुधीर सिंह ने दर्जनों छात्रों के साथ ऊर्जा मंत्री का स्वागत किया। उनका काफिला भोजूबीर तिराहे से गुजर रहा था। वहां छात्रों के अनुरोध पर मंत्री एके शर्मा काफिला रुकवाकर छात्रों के बीच पहुंचे। इस मौके पर समाजसेवी भाजपा नेता अजय सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो