फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारिक संगठनों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बनारस के व्यापारिक संगठनों ने सोमवार को स्थानीय विधायक व पूर्व राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। वाराणसी व्यापार मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा के साथ पहुंचे विभिन्न व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने विधायक को व्यापारिक हितों के कामों में अधिकारियों की लापरवाही से अवगत कराया।
विज्ञापन

विधायक ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि न तो सरकार और न ही अधिकारी किसी भी प्रकार के व्यापारिक हितों की अनदेखी करेंगे। वे खुद अधिकारियों से बात कर यह सुनिश्चित करेंगे कि अधिकारी व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सामंजस्य बैठाकर चले। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि मुख्यमंत्री के आदेशों का पूर्ण रूप से पालन हो। ज्ञापन सौंपने वालों में वाराणसी व्यापार मंडल के आईटी सेल अध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री कवींद्र जायसवाल, संयुक्त महामंत्री मनीष गुप्ता, वाराणसी गोमती एवं व्यवसाय संघ के अध्यक्ष सुजीत वर्मा, व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक राजीव वर्मा, नई बस्ती व्यापार मंडल महामंत्री अरविंद जायसवाल, वाराणसी महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनीता सोनी, पूर्वांचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष चांदनी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें