फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: वाराणसी में बुलडोजर एक्शन... 35 मकानों को किया गया ध्वस्त, भारी संख्या में पुलिस फोर्स सक्रिय

Sun, 10 Aug 2025 01:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में रविवार को पुलिस लाइन चौराहे पर अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई की। इस दौरान कई निर्माण ध्वस्त किए गए।
विज्ञापन
वाराणसी में बुलडोजर एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले के संदहा से कचहरी की तरफ जाने वाली सड़क 300 मीटर चौड़ी होगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी की टीम ने रविवार को बुलडोजर से 35 मकानों को ध्वस्त कर दिया। इन मकानों का मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है। सोमवार को 34 और मकानों पर बुलडोजर चलेगा। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन चौराहे से कचहरी चौराहे के बीच में यह कार्रवाई की गई है। कुछ दिन पहले भी पीडब्ल्यूडी यहां मकान तोड़ने की कार्रवाई करने गया था, उस समय स्थानीय लोगों ने विरोध कर दिया था। 

बाद में खुद ही तोड़ने के लिए मोहलत मांगी थी लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी लोगों ने जब मकान खुद से नहीं तोड़े तो पुलिस की मौजूदगी में पीडब्ल्यूडी ने रविवार को यह कार्रवाई की। इसी सप्ताह बाकी मकानों को तोड़कर चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन


एडीएम प्रशासन आलोक वर्मा ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। संदहा चौराहे से कचहरी चौराहे तक काम होना है। पुलिस लाइन चौराहे तक चौड़ीकरण हो गया है। कचहरी तक एक लेन पर काम होना है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें