फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में गिरा सांड़, पांच घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया बाहर 

Thu, 11 Jan 2018 02:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कुंए में सांड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी स्थित सारनाथ में बुधवार सुबह एक सांड़ कुंए में गिर गया। काफी मशक्कत करने पर पांच घंटे के बाद सांड़ को कुंए से बाहर निकाला जा सका। कुंए में गैस होने की आशंका को लेकर कोई भी कुंए में उतरने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


इसके बाद एक युवक ने बहादुरी के साथ कुंए में उतरकर सांड़ को कुंए से निकालने में मदद की। जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र में मवइया गॉव के पतिराम यादव के जीर्ण-शीर्ण कुएं में बुधवार को सुबह लगभग नौ बजे एक विशालकाय सांड़ कुए के पास जमे घास व छोटे पौधे को खा रहा था।

इसी दौरान वह अचानक कुएं में गिर गया। जिसको लेकर मौके पर अफरा-तफरी माहौल हो गया। इस बात की सूचना 100 नंबर पर दी गयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुंए में गैस होने की आशंका

कुंए से बाहर ‌न‌िकाला गया सांड़ - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सांड़ गिरने की सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से सांड़ को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए।

इसके बाद कुएं में गैस होने की आशंका को देखते हुए लालटेन जलाकर कुए में डाला गई लेकिन लालटेन बुझी नहीं। इसी बीच हिरामनपुर निवासी विनोद कुमार पटेल बहादुरी का परिचय देते हुए कुए में उतरा और साड़ को काफी मशक्कत के बाद बांधकर बाहर लाने में मदद की।

पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सांड़ को सकुशल लगभग दो बजे बाहर निकाला गया। जहां लोगों ने विनोद व पुलिसकर्मियों की तारीफ की। बता दें क‌ि ‌अभी पांच दिन पहले ही शहर के कुछ लोगों ने एक सांड़ के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी। बाबा भोले की नगरी काशी में आजकल सांड़ खूब चर्चा में हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें