फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: विश्व शांति पूजा के लिए सारनाथ आएंगे श्रीलंका के बौद्ध भिक्षु, भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष का होगा विशेष पूजन

Fri, 15 Oct 2021 12:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सारनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षुओं का दल विश्व शांति पूजा के लिए वाराणसी के सारनाथ आएगा। 115 सदस्यीय दल के साथ भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेष भी भारत आएगा। धमेख स्तूप के सामने 20 अक्तूबर को बौद्ध भिक्षु अस्थि अवशेष के पूजन के साथ ही विश्व शांति के लिए भी विशेष पूजा करेंगे।

विज्ञापन


महाबोधि सोसायटी आफ इंडिया के संयुक्त सचिव भिक्षु सुमित्ता नंद ने बताया कि कुशीनगर से श्रीलंकाई दल 20 अक्तूबर को सारनाथ पहुंचेगा। मूलगंध कुटी बौद्ध मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा व पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप के समक्ष बैठ कर विश्व शांति की पूजा करेंगे। इससे पूर्व भी श्रीलंका के प्रधानमंत्री के परिजन भी सारनाथ में आकर विशेष पूजा अर्चना कर चुके हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें