अभी वह मिर्जापुर गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे मैजिक वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद मिश्र मौकें पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां सोनल को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
वहीं, गौतम की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई, शादी की खुशियां मातम में बदल गई और बाराती गमगीन हो गए।