फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी मेहनत से पेरिस ओलंपिक में सुनहरा होगा कांसे का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पदक जीतने के बाद ओलंपियन ललित उपाध्याय ने कहा कि दुनिया में भारतीय हॉकी तीसरे रैंक पर पहुंच गई है। टीम ने टोक्यो में शानदार प्रदर्शन किया। आगे भी ऐसा ही रहा तो पेरिस ओलंपिक में कांसे का रंग सुनहरा होगा। कॉमनवेल्थ और एशियन चैंपियनशिप के लिए जोरदार तैयारी की जाएगी। इससे अगले ओलंपिक में स्वर्ण जीतने का रास्ता खुल जाएगा। बुधवार को डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में बातचीत के दौरान ललित ने कहा कि बीते 10 साल में खेल और खिलाड़ियों के प्रति सरकार के बदले रवैये से हॉकी को नया मुकाम मिलेगा। मेरे ओलंपिक तक पहुंचने से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। इस समय जूनियर स्तर पर भी बनारस के कई खिलाड़ी भारतीय टीम में खेल रहे हैं। इसके अलावा भारत की विभिन्न एकेडमियों में भी काशी के खिलाड़ी हैं। ओलंपिक में मिली जीत ने भारतीय हॉकी का रंग बदल दिया है। बनारस में हॉकी फिर से जिंदा हो गई है। ललित ने स्टेडियम में खिलाड़ियों के साथ एक घंटे का समय गुजारा और सेल्फी भी ली। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने ललित का स्वागत किया। इस दौरान हॉकी वाराणसी की अध्यक्ष नीलू मिश्रा, सचिव कृष्ण बहादुर रावत, शिवानंद सिंह, शम्स तबरेज शम्पू, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह सहित सैकड़ों खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एकेडमी को दी थी हॉकी स्टिक
राजातालाब। ग्रामीण इलाकों में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए ललित ने कई प्रशिक्षण केंद्रों के जूनियर खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक दी थी। गंगापुर हॉकी एकेडमी को भी स्टिक उनकी तरफ से स्टिक दी गई थी। वहीं, एकेडमी के पदाधिकारी तथा खिलाड़ी ललित के घर जाकर उन्हें बधाई देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें