फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड्डियों में जकड़न, दर्द से बोन टीबी का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपके हड्डियों में जकड़न और दर्द है तो इसको नजर अंदाज न करें। जरा सी लापरवाही पर बोन टीबी का खतरा हो सकता है। इस तरह की समस्या पर लोगों को समय पर उपचार कराना जरूरी होता है। सरकारी अस्पतालों में इसका उपचार निशुल्क होता है।
विज्ञापन

बोन टीबी की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि बहुत से ऐसे लोग जो कोहनियों के न खुलने, घुटनों के न मुड़ने, हड्डियों की अन्य समस्या को शुगर बढ़ने के कारण मान लेते हैं, उनमें यह समस्या बोन टीबी की वजह से हो सकती है। सही समय से उपचार न होने से मरीज के अपाहिज होने का खतरा रहता है। हड्डियों में होने वाले टीबी को बोन टीबी कहा जाता है। इसमें हाथों के जोड़ों, कोहनियों और कलाई, रीढ़ की हड्डी, पीठ को भी प्रभावित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें