फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News:कश्मीरी पंडितों को काशी में 32 साल बाद मिला मोक्ष, अनुपम खेर ने विधि-विधान से किया अनुष्ठान

Wed, 15 Jun 2022 01:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ब्रह्म सेना व आगमन संस्था के संयोजक डॉ. संतोष ओझा ने बताया कि सभी ज्ञात-अज्ञात कश्मीरी लोगों के मोक्ष की कामना से आज काशी में अनुष्ठान हुआ। पिशाचमोचन तीर्थ पर आयोजित त्रिपिंडी श्राद्ध कार्यक्रम में फिल्म अभिनेता अनुपम खेर शामिल हुए।
विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों के मोक्ष की कामना से काशी में हुआ त्रिपिंडी श्राद्ध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दशक पहले आतंकवाद का शिकार हुए कश्मीरी पंडितों को काशी में मोक्ष की कामना से त्रिपिंडी श्राद्ध का आयोजन किया गया। त्रिपिंडी श्राद्ध का कर्मकांड पूर्ण होने के बाद नारायण बलि का विधान भी पूर्ण कराया गया। कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधि के रूप में अभिनेता अनुपम खेर ने सभी विधानों को पूर्ण कराया। उन्होंने कश्मीर नरसंहार में दिवंगत समस्त ज्ञात-अज्ञात हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए तीन मुख्य पिंडों का दान किया। 

विज्ञापन


बुधवार को आगमन संस्था की ओर से कश्मीरी पंडितों के श्राद्ध के कर्मकांड की शुरूआत सुबह 10 बजे आरंभ हुआ। अनुपम खेर दोपहर 1:15 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ से होते हुए सीधे पिशाच मोचन कुंड पहुंचे।  कर्मकांड के दौरान अनुपम खेर भावुक भी नजर आए। अनुष्ठान की हर विधि को पूरी श्रद्धा के साथ पूर्ण किया।

आयोजक संतोष ओझा औपचारिक तरीके से अनुष्ठान की विधियों को पूर्ण कराना चाहते थे लेकिन अनुपम खेर ने खुद ही अनुष्ठान की क्रियाओं को पूर्ण करने की मंशा जाहिर की। पहले उन्होंने तिल का पिंड अर्पित किया, फिर चावल और फिर जौ के पिंड अर्पित कर उन सभी के मोक्ष की कामना की। पिंडों का दुग्धाभिषेक करने से पूर्व उन्होंने शालिग्राम का दुग्धाभिषेक किया। दो घंटों में अलग-अलग चरणों में श्राद्ध कर्म के विधान पूर्ण किए गए। आगमन संस्था के संस्थापक डॉ संतोष ओझा मुख्य यजमान रहे। 

विज्ञापन

पिशाचमोचन पर जब अनुपम खेर पहुंचे तो वह सफेद कुर्ता पहने थे। गले में ओम लिखा लाल रंग का साफा ओढ़े थे। उनको देखने के लिए पिशाच मोचन पर लोगों की भीड़ लग गई थी। सुरक्षा के लिए फोर्स लगाई गई थी। कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। अनुष्ठान में प्रो. चंद्रमौली उपाध्याय को भी शामिल होना था लेकिन बुधवार को उनकी पत्नी का दसवां होने के कारण वह आयोजन में शामिल नहीं हो सके।  
विज्ञापन

अनुपम खेर ने ब्राह्मण को टोका

अनुपम खेर ने अनुष्ठान के दौरान मोबाइल से फोटो खींच रहे एक ब्राह्मण को टोक दिया। अनुपम खेर ने कहा कि पंडित जी पहले अनुष्ठान पूर्ण करा लिजिए उसके बाद ढेर सारी फोटो खिंचवा लिजिएगा। इसके बाद तो पंडित जी ने मोबाइल रख दिया और मंत्रोच्चार में जुट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें