फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 30 दिन में 12 बार गंगा में नौका संचालन पर लगाई गई पाबंदी, जानें- क्या है वजह

Sat, 08 Jun 2024 05:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में 30 दिन में 12 बार गंगा में नौका संचालन पर पाबंदी लगाई गई। इसे लेकर नाविकों ने नाराजगी जताते हुए नौका संचालन का समय बढ़ाने की मांग की है। सुरक्षा कारणों से रात नौ बजे के बाद नौकायन पर रोक लगाई गई है। 
विज्ञापन
Assi Ghat Varanasi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा कारणों से पिछले 30 दिन में 12 बार नौका संचालन पर पाबंदी लगाई गई। इससे नाविकों ने नाराजगी जताई है। प्रशासन नौ बजे रात तक गंगा में नौका संचालन रोक देता है। इस समय पड़ रही गर्मी के कारण लोग देर शाम ही नौका संचालन के लिए निकल रहे हैं।

विज्ञापन


पांडेय घाट निवासी राकेश साहनी ने बताया कि गर्मी में पर्यटक दिन में आते नहीं और रात में नौका संचालन पर पांबदी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नौका संचालन शाम को साढ़े चार घंटे और सुबह एक घंटे ही हो पा रहा है। सुबह छह बजे ही तेज धूप की वजह से गंगा में नौका संचालन मुश्किल हो जाता है। पाबंदी के नाम पर नाविकों का उत्पीड़न हो हो रहा है।

विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से लगाई जाती है पाबंदी

जल पुलिस प्रभारी मिथिलेश यादव ने बताया कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। गंगा में तेज लहरें उठने पर ही पाबंदी लगाई जाती है। बृहस्पतिवार को सिर्फ 15 मिनट की पाबंदी लगाई गई थी। पर्यटकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। तेज आंधी आने पर सख्त निगरानी कराई जाती है।

नौका संचालन का समय बढ़ाने की मांग
मां गंगा निषादराज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी ने बताया कि नाविक समाज गंगा में दुर्घटना के समय सबसे पहले पहुंचता है। नाविक समाज की भलाई के लिए नौका संचालन का समय बढ़ाया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें