ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए नामांकन 8 को मतदान 10 को
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग के अनुसार 8 जुलाई को सुबह 11 से 3 बजे तक आठों ब्लॉकों में नामांकन होगा। तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 जुलाई को 11 से 3 बजे तक नाम वापसी है। 10 जुलाई सुबह 10 से 3 बजे तक मतदान होगा। 3 बजे के बाद इसी दिन मतगणना होगी। पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि आठों ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव होगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। कुल क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 1007 है।