फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख: सपा आज खोलेगी प्रत्याशियों के नाम के पत्ते, आठ जुलाई को करेंगे नामांकन

Wed, 07 Jul 2021 10:18 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा ने ब्लॉकवार पैनल तैयार किया है, आज सपा अपने प्रत्याशियों का खुलासा करेगी। अलग-अलग नोटरी के साथ दो से तीन सेट में सपा प्रत्याशी पर्चा भरेंगे। आठ जुलाई को प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी, फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लॉक प्रमुख चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद वाराणसी में सपा ने रणनीति बनानी शुरू कर दी है। बुधवार को प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। मंगलवार को चांदपुर स्थित निजी लॉन में सपा के शीर्ष नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी चंदा यादव का पर्चा नोटरी के आधार पर खारिज करने के मामले को ध्यान में रखकर तय हुआ कि इस प्रकार की नौबत दोबारा न आने पाए। इसके लिए पूरी एहतियात बरती जाएगी। अलग-अलग नोटरी के साथ हर प्रत्याशी दो से तीन सेट में पर्चा दाखिल करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में वरिष्ठ नेताओं के अलावा विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों के साथ कई बिंदुओं पर मंथन किया गया। ब्लॉकवार पैनल तैयार किया गया, जो सपा प्रत्याशियों का नामांकन आठ जुलाई को ब्लॉकों पर कराएंगे। बैठक में पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा कि आठों ब्लॉकों में सपा समर्थित सबसे अधिक सदस्य जीते हैं।

ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी के ब्लॉक प्रमुख बनें, इस पर जोर देना है। लेकिन सत्ता पक्ष चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। ऐसी स्थिति में ब्लॉकों में टीम बनाकर काम करना होगा। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कहा कि हम चुनाव में विरोधी पार्टी को जमकर टक्कर देंगे।

विज्ञापन

पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम यादव ने कहा कि चुनाव में हुई धांधली से विचलित होने की जरूरत नहीं है। इसके बाद पूरे मनोबल के साथ आठों ब्लॉकों में पार्टी का ब्लॉक प्रमुख बनाएं। संचालन जिला महासचिव आनंद मौर्य ने किया। बैठक में पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, डा. बहादुर सिंह यादव, महेंद्र पटेल, शालिनी यादव, आनंद मोहन गुड्डू, रामबालक पटेल, संजय मिश्र, संतोष यादव आदि शामिल रहे। 

आठों ब्लॉकों में निर्वाचन अधिकारी नियुक्त, आज होगा प्रशिक्षण 
सेवापुरी में जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रवीण कुमार त्रिपाठी, बड़ागांव में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीबी सिंह, पिंडरा में बीएसए राकेश सिंह, हरहुआ में डीआईओएस विजय प्रकाश सिंह को निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। चोलापुर में जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद, चिरईगांव में जिला कृषि अधिकारी सुभाष मौर्या, काशी विद्यापीठ में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण राजेश कुमार मिश्र, आराजीलाइन में भूमि संरक्षण अधिकारी अमित कुमार मिश्र को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इनके अलावा चार आरक्षित रखे गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि आरओ और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। चुनाव के लिए बुधवार को शाम चार बजे रायफल क्लब में बैठक होगी। इसके अलावा निर्वाचन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। ब्लॉकों पर अधिसूचना चस्पा की गई है। 

ब्लॉकवार आरक्षण की स्थिति 
चोलापुर - अनुसूचित जाति महिला 
पिंडरा - अन्य पिछड़ा वर्ग 
आराजीलाइन - महिला 
बड़ागांव - अनारक्षित 
काशी विद्यापीठ -  अन्य पिछड़ा वर्ग महिला 
सेवापुरी - अन्य पिछड़ा वर्ग 
चिरईगांव - अनारक्षित 
हरहुआ -  अनारक्षित 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें