फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में ब्लास्ट: खाना बनाते समय फटा सिलिंडर, दस लोग घायल, आसपास के कई घर हुए प्रभावित

Fri, 24 Sep 2021 08:52 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने में हादसा हुआ। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में फटा सिलिंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के निजामाबाद क्षेत्र के शंघईपुर जोगियाने में शुक्रवार शाम छह बजे एक घर में खाना बनाते समय गैस सिलिंडर फट जाने से दस लोग घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के कई घर भी प्रभावित हुए हैं। मौके पर पहुंचे सीओ सदर भी राहत बचाव कार्य में जुटे थे। 

विज्ञापन


शंघईपुर जोगियाने गांव निवासी लालमन की बहु साधना पत्नी गुल्लू शुक्रवार शाम करीब छह बजे गैस पर खाना बना रही थीं। तभी गैस रिसाव होने से सिलिंडर में आग लग गई और सिलिंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलिंडर फटने से लालमन व शहबाज के घर की छतें गिर गईं। 

घटना में करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों की चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घर में फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को रानी की सराय सीएचसी पर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार कर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में मैसर (45), फुजैल (23), नाना (22), सैफ (16),  फिरदोशी (10), रुगदी (40), सहबाज (22), सना (10), मुल्ला (17), अंसार (30), लालमन (55) शामिल हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
विज्ञापन


गांव के दिलीप ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस संग सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घायलों की हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें