फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: एक अक्तूबर से देवनागरी लिपि में मिलेगा बिजली का बिल, सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश ने उठाया था मुद्दा

Fri, 24 Sep 2021 08:11 PM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश की ओर से 22 सितंबर को विधान परिषद में मुद्दा उठाया गया था। एमएलसी ने बताया कि वाराणसी के 95 प्रतिशत उपभोक्ताओं की भाषा हिंदी है। ऐसे में बिजली का बिल उपभोक्ताओं की भाषा में छापा और वितरित किया जाए।
विज्ञापन
बिजली का बिल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग की ओर से वाराणसी नगरीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं को एक अक्तूबर से देवनागरी लिपि में बिजली का बिल मिलने लगेगा। सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश की ओर से 22 सितंबर को विधान परिषद में उठाए गए सवाल के बाद यह प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


सपा एमएलसी ने बताया कि वाराणसी के 95 प्रतिशत उपभोक्ताओं की भाषा हिंदी है। ऐसे में बिजली का बिल उपभोक्ताओं की भाषा में छापा और वितरित किया जाए। ताकि समझ में आए कि कितनी धनराशि ली जानी है। अब मुख्य अभियंता उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन ने डायरेक्टर पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के हवाले से बताया कि एक अक्तूबर से देवनागरी लिपि में बिजली के बिल दिए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि में बिल छपाई का काम हो रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें