अब तक 105 मरीजों का हो चुका है ऑपरेशन
बीएचयू अस्पताल में ब्लैक फंगस के मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में 24 घंटे ऑपरेशन की सुविधा पिछले दिनों से चल रही है। इसके बाद ऑपरेशन की संख्या भी बढ़ी है। अब तक अस्पताल में ब्लैक फंगस वाले 105 मरीजों का ऑपरेशन हो चुका है। अस्पताल के एमएस ने बताया कि हर दिन औसतन पांच से सात ऑपरेशन हो रहे हैं।