फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डाक विभाग स्पीड पोस्ट से भेजेगा अस्थियां, इन शहरों में विसर्जन की मिलेगी सुविधा

Sun, 06 Jun 2021 12:20 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

डाक विभाग स्पीड पोस्ट से वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्धार, गया में अस्थि विसर्जन कराएगा। इसके लिए डाक विभाग और ओम दिव्य दर्शन संस्था के बीच समझौता हुआ है।
विज्ञापन
अस्थि विसर्जन (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप अपने परिजनों की मौत के बाद उनका अस्थि विसर्जन और श्राद्ध कर्मकांड वाराणसी, प्रयागराज, हरिद्धार और गया में कहीं भी करना चाहते हैं तो इसके लिए डाक विभाग मददगार बनेगा। जहां एक ओर स्पीड पोस्ट से उस अस्थि के पैकेट को डाक विभाग संबंधित जगहों पर भिजवाएगा वहीं कर्मकांड कराने में भी सहयोग करेगा। इसके लिए डाक विभाग और ओम दिव्य दर्शन संस्था के बीच समझौता हुआ है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के दौर में कई लोग अपनों का अंतिम संस्कार नहीं कर सके। परिवार में किसी भी सदस्य के निधन पर लोग गंगा में परिजनों की अस्थियां विसर्जित करते हैं। महामारी के इस दौर में अब डाक विभाग ने ओम दिव्य दर्शन नामक सामाजिक-धार्मिक संस्था के साथ मिलकर ऐसे लोगों की मदद करने का कदम बढ़ाया है। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि स्पीड पोस्ट से अस्थियां भेजी जाएंगी।

इसके अलावा संस्था ओम दिव्य दर्शन की ओर से विधिवत कर्मकांड भी कराया जाएगा। इसके लिए लोगों को संस्था के पोर्टल htpp://omdivysdarshan.org पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद डाकघर में भेजे जाने वाले अस्थि पैकेट को अच्छी तरह से पैक कर इस पर मोटे अक्षरों में ओम दिव्य दर्शन अंकित करना होगा, ताकि इसे अलग से पहचाना जा सके।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पैकेट पर नाम, पता, मोबाइल नंबर भी दर्ज करना होगा। पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि स्पीड पोस्ट बुक करने के बाद संस्था के  पोर्टल पर स्पीड पोस्ट बार कोड नंबर सहित बुकिंग डिटेल्स अपडेट करना होगा।

वेबकास्ट से देख सकेंगे कर्मकांड, संस्था भेजेगी गंगाजल
डाकघर में पैकेट मिलने के बाद इसे ओम दिव्य दर्शन के पते पर डाक विभाग भेज देगा। इसके बाद ओम दिव्य दर्शन संस्था द्वारा इसे पंडितों के माध्यम से इसका विधिवत अस्थि विसर्जन एवं श्राद्ध संस्कार पूर्व निर्धारित समय के अनुसार कराया जाएगा। वेबकास्ट के माध्यम से मृतक के परिवार के लोग भी इसे देख सकेंगे। सारे संस्कारों के बाद संस्था द्वारा मृतक के परिवार को डाकघर द्वारा एक बोतल गंगा जल भी भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें